बीकॉम पार्ट टू की छात्रा का फंदे से लटका मिला शव

शहर के मिलनपल्ली में बीकॉम पार्ट टू की छात्रा किराए के मकान में संदिग्ध अवस्था में फांसी से लटके हुए मिली. मृतिका की पहचान बहादुरगंज लोहगाड़ा निवासी 19 वर्षीय निकिता के रूप में की गयी है.

किशनगंज.शहर के मिलनपल्ली में बीकॉम पार्ट टू की छात्रा किराए के मकान में संदिग्ध अवस्था में फांसी से लटके हुए मिली. मृतिका की पहचान बहादुरगंज लोहगाड़ा निवासी 19 वर्षीय निकिता के रूप में की गयी है. मिली जानकारी के अनुसार मृतका मारवाड़ी कॉलेज में बीकॉम पार्ट की छात्रा थी. मिलनपल्ली स्थित शिव मंदिर के पास किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करती थी. यहीं से वह रोज सुबह कोचिंग के लिए जाती थी. सोमवार को युवती के कमरे का दरवाजा काफी देर तक नहीं खुला तो मकान मालिक व पास में रह रहे छात्र – छात्राओं को कुछ अंदेशा हुआ. युवती के कमरे के पास अन्य छात्रा भी रहती है. इसके बाद मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी. वहीं घटना की सूचना युवती के परिजनों को पुलिस के द्वारा दी गई है. सूचना पर मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस पहुंची. पुलिस के समक्ष जब कमरे का दरवाजा खोला गया तो युवती का शव फंदे से लटका मिला. शव को नीचे उतारा गया. पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. सूचना पर एसडीपीओ गौतम कुमार भी घटना स्थल पर पहुंचे. पुलिस घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है. वहीं मामले को गंभीरता से लेते हुए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है. एसपी सागर कुमार ने कहा कि प्रथमद्रष्टया मृत्यु संदेहास्पद है. फोरेंसिक टीम को बुलाया जा रहा है. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >