नशा मुक्ति को ले निकाली गयी जागरूकता रैली

नशा मुक्त गलगलिया अभियान के तहत सोमवार को गलगलिया में मादक पदार्थों व नशे के विरुद्ध जन जागरूकता रैली निकाली गई.

गलगलिया. नशा मुक्त गलगलिया अभियान के तहत सोमवार को गलगलिया में मादक पदार्थों व नशे के विरुद्ध जन जागरूकता रैली निकाली गई. युवा मंच के द्वारा आयोजित इस नशा मुक्त जन-जागरूकता अभियान में गलगलिया थाने की पुलिस एसएसबी के 41 वीं बटालियन के भातगांव बीओपी के जवान सहित स्कूली बच्चोंके सहयोग से सीमावर्ती क्षेत्र के घोष पारा, गलगलिया बाजार, बाजार चौक, पुराना बस स्टैंड, सहनी टोला, दरभंगिया टोला आदि क्षेत्रों में निकाली गई रैली में बच्चों से लेकर स्थानीय पत्रकार, गलगलिया पुलिस एसएसबी जवान तक की भागी���ारी देखी गई. इस मौके पर गलगलिया उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक अर्जुन पासवान, गलगलिया थाना के एसआई भूषण झा, पीएसआई वेद प्रकाश, पुलिस जवान, एसएसबी भातगांव बीओपी के पुरुष व महिला जवान, पत्रकार दीना नाथ शर्मा, विवेक चौधरी, प्रदीप शर्मा, दिलशाद रहमान, शिक्षक मनोज सिंह, अमरनाथ राय, धनंजय राय, राकेश राय, विकाश कुमार, बिंदु अग्रवाल, रचना चौधरी, दीपा कुमारी, सहित सैकड़ों की संख्या में स्कूली बच्चे आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >