जागरूकता अभियान : नशे को कहें ना व सुरक्षा को कहें हां

जागरूकता अभियान : नशे को कहें ना व सुरक्षा को कहें हां

पौआखाली. जियापोखर थाना क्षेत्र में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने व युवाओं को नशे की गिरफ्त से बाहर निकालने के उद्देश्य से जियापोखर थाना पुलिस द्वारा गुरुवार को एक विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया गया. थानाध्यक्ष गौतम कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने जियापोखर, कन्हैयाजी चौक, खोखो बस्ती मोड़ जैसे सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को जागरूक किया. अभियान के दौरान पुलिस ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति सचेत किया. पुलिस ने दो पहिया वाहन चालकों से अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने व ट्रिपल लोडिंग से बचने की अपील की है. वहीं चार पहिया वाहन चालक सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें. वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें. वाहन चालक ड्राइविंग लाइसेंस व वाहन के वैध कागजात हमेशा साथ रखें. यातायात नियमों के साथ-साथ पुलिस ने नशा मुक्ति पर भी युवाओं को जागरूक किया. थानाध्यक्ष ने जागरूकता अभियान के दौरान कहा कि नशा न केवल स्वास्थ्य को बर्बाद करता है, बल्कि यह अपराध व सड़क दुर्घटनाओं का भी एक मुख्य कारण है. उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने आसपास मादक पदार्थों की बिक्री या सेवन की सूचना तुरंत थाने को दें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AWADHESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >