असम में बाढ़ और भारी बारिश से रेल यातायात ठप, डिब्रूगढ़ राजधानी समेत कई ट्रेनें डायवर्ट; कई रद्द

पूर्वोत्तर भारत में लगातार मूसलाधार बारिश और बाढ़ के कारण रेल सेवाओं पर गंभीर असर पड़ा है. सुरक्षा को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है और कुछ को रद्द कर दिया गया है. यात्रियों से लाइव स्टेटस जांचने की अपील की गई है.

पूर्वोत्तर भारत में हो रही लगातार मूसलाधार बारिश और असम के सिबसागर जिले के सिमालुगुड़ी सहित आसपास के इलाकों में आई विकराल बाढ़ का सीधा असर रेल परिचालन पर पड़ा है. पटरियों पर जलभराव के कारण सुरक्षा के दृष्टिकोण से पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (NFR) ने डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस जैसी कई प्रमुख ट्रेनों के रूट बदल दिए हैं, जबकि कई लोकल पैसेंजर व इंटरसिटी ट्रेनों को रद्द और आंशिक रूप से रद्द कर दिया गया है.

बहाली का काम युद्धस्तर पर जारी: CPRO कपिंजल किशोर शर्मा

एनएफआर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) कपिंजल किशोर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रभावित रेलखंड में रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी और तकनीकी इंजीनियर युद्धस्तर पर मरम्मत और बहाली के कार्य में लगे हुए हैं. स्थिति सामान्य होने तक सुरक्षा के मद्देनजर रेल सेवाओं में यह अस्थायी फेरबदल लागू रहेगा.

बदला गया इन प्रमुख ट्रेनों का रूट (6 अगस्त)

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र को देखते हुए रेलवे ने कई लंबी दूरी की ट्रेनों को डायवर्टेड रूट (अल्टरनेटिव रूट) से चलाने का फैसला किया है:

  • राजधानी एक्सप्रेस (12423 व 20503): 6 अगस्त को डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली जाने वाली दोनों राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनें अब डिब्रूगढ़–नॉर्थ लखीमपुर–रंगापारा नॉर्थ–रंगिया–गुवाहाटी–न्यू बोंगाईगांव होकर चलेंगी.
  • अन्य प्रमुख ट्रेनें: अवध असम एक्सप्रेस (15909), विवेक एक्सप्रेस (22504) और कामरूप एक्सप्रेस (15959) के रूट में भी बदलाव किया गया है.
  • नई दिल्ली, लालगढ़, कन्याकुमारी और बेंगलुरु से डिब्रूगढ़ व न्यू तिनसुकिया आने वाली ट्रेनों को भी परिवर्तित मार्ग से संचालित किया जा रहा है.

आंशिक व पूर्ण रूप से रद्द की गई ट्रेनें

आंशिक रूप से रद्द ट्रेनें:

  • नागालैंड एक्सप्रेस (15669/15670): यह ट्रेन केवल मारियानी तक ही चलाई जाएगी. डिब्रूगढ़ से मारियानी के बीच इसका परिचालन स्थगित रहेगा.

पूरी तरह रद्द ट्रेनें (5 और 6 अगस्त):

  • जोरहाट टाउन–तिनसुकिया पैसेंजर
  • तिनसुकिया–लुमडिंग डेमू (DEMU)
  • गुवाहाटी–लेडो इंटरसिटी एक्सप्रेस (दोनों दिशाओं में)
  • लेडो–रंगिया पैसेंजर
  • सिमालुगुड़ी–डिब्रूगढ़ पैसेंजर

यात्रियों से रेलवे की अपील

रेल प्रशासन ने सभी यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे स्टेशन के लिए निकलने या अपनी यात्रा शुरू करने से पहले रेलवे हेल्पलाइन या नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (NTES) के जरिए अपनी ट्रेन का लाइव स्टेटस अवश्य चेक कर लें.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By बच्छराज

बच्छराज प्रिंट माध्यम में 25 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. ठाकुरगंज (किशनगंज) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >