किशनगंज. जिले के पाठामारी बॉर्डर से नेपाल की सीमा में प्रवेश कर रहे दो बांग्लादेशी नागरिकों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस के द्वारा आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. एसपी श्री कुमार ने सोमवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि रविवार को एसएसबी व पाठामारी थाना पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन में दो बांग्लादेशी नागरिकों को अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. एसपी ने कहा कि दोनों बंगलादेशी नागरिक चोरी छिपे भारत में प्रवेश कर भारत से यूरोपियन देश स्लोवेनिया जाने वाले थे. इन दोनों बांग्लादेशी नागरिकों को भारत में शरण देने वाले की पहचान की जा रही है. ऐसे लोगों को चिन्हित किया जा रहा है. मालूम हो कि रविवार को पाठामारी थाना क्षेत्र ने नेपाल सीमा के पास पाठामारी पुलिस व एसएसबी ने दो बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया था. इनके पास से 590 अमेरिकन डॉलर सहित भारतीय, नेपाली व बांग्लादेशी करेंसी, दो मोबाइल के अलावा बंगलादेशी पासपोर्ट व यूरोपियन देश स्लोवेनिया का वर्क वीजा बरामद किया गया था. गिरफ्तार बांग्लादेशी नागरिकों के पास भारतीय क्षेत्र का वीजा नहीं है. टीम में एसएसबी के अधिकारी, एसडीपीओ टू मंगलेश कुमार, पाठामारी थानाध्यक्ष आनंद कुमार, अवर निरीक्षक मणि पासवान,सिपाही राजू कुमार व दीपक कुमार शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
