लापता पति की बरामदगी के लिए पुलिस से महिला ने लगायी गुहार

किशनगंज प्रखंड के गाछपाड़ा की रहने वाली महिला ने अपने पति मोहम्मद अयूब के लापता होने की सूचना सदर थाने में दर्ज करवायी है.

किशनगंज.किशनगंज प्रखंड के गाछपाड़ा की रहने वाली महिला ने अपने पति मोहम्मद अयूब के लापता होने की सूचना सदर थाने में दर्ज करवायी है. मामले में पुलिस के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर कांड का अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार 23 जून को महिला के पति को किसी का कॉल आया. इसके बाद वह घर से निकले तो अब तक वापस नहीं लौटे. परिजनों को लगा की वह किसी कार्य से कहीं गये होंगे तथा वापस आ जायेंगे. लेकिन काफी देर के बाद भी वापस वे नहीं लौटे. तब परिजनों को किसी अनहोनी की चिंता सताने लगी. इसके बाद सदर पुलिस को मामले की सूचना दी गई. पत्नी ने अपने पति के अपहरण की आशंका जताते हुए जल्द उनकी बरामदगी की गुहार लगायी है. वहीं परिजनों के द्वारा काफी खोजबीन की गई है. लापता व्यक्ति के मोबाइल पर फोन करने पर मोबाइल का स्विच भी ऑफ आ रहा है. इधर पुलिस लापता व्यक्ति की खोजबीन के लिए हर संभव प्रयास कर रही है. पुलिस लापता व्यक्ति का मोबाइल डिटेल खंगाल रही है. कांड के अनुसंधानकर्ता अपर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार बनाये गए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >