किशनगंज. बकरीद शांतिपूर्ण माहौल में मनाये जाने को लेकर पर्व की पूर्व संध्या पर बुधवार की देर शाम जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने फ्लैग मार्च किया. फ्लैग मार्च एसडीएम अनिकेत कुमार, एसडीपीओ वन खुसरू सिराज सहित प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों की मौजूदगी रही. सदर थाना से शहर में फ्लैग मार्च निकाल कर शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की गयी. एसडीपीओ ने लोगों से जिले में शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की साथ ही भ्रामक खबरों से बचने व शांतिपूर्ण माहौल में आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की. फ्लैगमार्च शहर के विभिन्न मार्गों बस स्टैंड, अस्पताल रोड, गांधी चौक, फल पट्टी, लोहारपट्टी आदि स्थानों से होकर गुजरा. सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली भ्रामक खबरों से बचने की अपील की गयी. एसडीपीओ वन खुसरू सिराज ने बताया कि सुरक्षा को लेकर चिह्नित स्थलों में पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गयी है. फ्लैग मार्च निकालकर शांतिपूर्ण वातावरण में आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाए जाने की अपील की गयी है. फ्लैग मार्च में प्रभारी सदर थानाध्यक्ष निसार अहमद, सर्किल इंस्पेक्टर राजा, यातायात थानाध्यक्ष सुनील कुमार, अवर निरीक्षक पूजा प्रिया व अन्य वरीय प्रशासनिक पदाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.
सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली भ्रामक खबरों से बचने की अपील

सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली भ्रामक खबरों से बचने की अपील
Copied link
बकरीद पर्व के पूर्व संध्या पुलिस ने किया फ्लैग मार्च