एआईएमआईएम के प्रत्याशी ने टेढ़ागाछ प्रखंड में लोगों से किया संवाद, उनकी समस्याओं से हुए अवगत

बहादुरगंज विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियाँ तेज हो गई हैं. एआईएमआईएम पार्टी के संभावित प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक तौसीफ आलम ने टेढ़ागाछ प्रखंड के विभिन्न पंचायतों का दौरा कर जनता से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं से रूबरू हुए.

टेढ़ागाछ.आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बहादुरगंज विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियाँ तेज हो गई हैं. एआईएमआईएम पार्टी के संभावित प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक तौसीफ आलम ने टेढ़ागाछ प्रखंड के विभिन्न पंचायतों का दौरा कर जनता से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं से रूबरू हुए. श्री आलम ने लोगों को भरोसा दिलाया कि यदि उन्हें एक बार फिर मौका दिया गया, तो वे क्षेत्र की समस्याओं का स्थायी समाधान सुनिश्चित करेंगे.दौरे की शुरुआत झाला चौक से हुई, जहां एक जनसभा का आयोजन किया गया. इस जनसभा में बड़ी संख्या में ग्रामीण, स्थानीय जनप्रतिनिधि और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे. सभा को संबोधित करते हुए श्री आलम ने अपने पूर्व कार्यकाल की उपलब्धियों को याद दिलाया और बताया कि कैसे उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए लगातार कार्य किया है. इसके बाद उन्होंने टेढ़ागाछ मुख्यालय स्थित बस स्टैंड पर क्षेत्रीय नागरिकों से मुलाकात कर आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बातचीत की. लोगों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और रोजगार से संबंधित कई मुद्दे उनके समक्ष रखे, जिन पर श्री आलम ने त्वरित कार्रवाई और समाधान का आश्वासन दिया. दौरे के क्रम में उन्होंने फुटानी चौक और मटयारी हाट में भी जनसभाओं को संबोधित किया.. जनसभाओं के दौरान श्री आलम ने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनकर उनकी सेवा करना है. जनता का आशीर्वाद मिला तो इस क्षेत्र को एक नए विकास पथ पर ले जाएंगे. इस दौरान उनके साथ एआईएमआईएम के कई स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद थे. इनमें प्रखंड अध्यक्ष राहत आलम, नुरूल आलम, नौशाद आलम,सैहरुल आलम,रफीक आलम,तहमीद आल्म,अरुण यादव, संतोष कुमार, अबू भाई सहित कई बुद्धिजीवी और स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >