कृषि छात्रों ने सीखा जूट प्रसंस्करण का गुर

कृषि छात्रों ने सीखा जूट प्रसंस्करण का गुर

फैब्रिक्स प्राइवेट लिमिटेड में विद्यार्थियों ने जाना जूट बैग निर्माण की तकनीक व उद्यमिता की संभावनाएं

पहाड़कट्टा. डॉ कलाम कृषि महाविद्यालय, अर्राबाड़ी के विद्यार्थियों ने मंगलवार को रायपुर पंचायत के केशरझाड़ा स्थित फैब्रिक्स प्राइवेट लिमिटेड का औद्योगिक भ्रमण किया. उद्यमिता विकास एवं व्यवसाय प्रबंधन पाठ्यक्रम के तहत आयोजित इस ””एक्सपोजर विजिट”” का नेतृत्व सहायक प्राध्यापक डॉ शोजी लाल बैरवा ने किया. भ्रमण के दौरान छात्रों ने जूट की खेती से लेकर जूट आधारित प्रसंस्करण व्यवसाय की बारीकियों को समझा. प्लांट मैनेजर ने कच्चे जूट की खरीद, गुणवत्ता परीक्षण और पर्यावरण-अनुकूल जूट बैग निर्माण की संपूर्ण प्रक्रिया का प्रत्यक्ष अनुभव साझा किया. विशेषज्ञों ने छात्रों को आधुनिक उत्पादन तकनीकों और विपणन रणनीतियों की जानकारी देते हुए बताया कि स्थानीय संसाधनों के उपयोग से इस क्षेत्र में रोजगार सृजन की अपार संभावनाएं हैं. संवादात्मक सत्र में विद्यार्थियों ने उद्योग की स्थापना, पंजीकरण व बाजार की चुनौतियों से जुड़े सवाल पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने व्यावहारिक उत्तर दिया. इस यात्रा से छात्रों को जूट आधारित उद्योगों में मूल्य संवर्धन और उद्यमशील अवसरों की गहन समझ प्राप्त हुई.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >