मतगणना को प्रशासन ने जारी किया रूट चार्ट

लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के अंतर्गत सोमवार को बाजार समिति के बज्र गृह में मतगणना निर्धारित हैं. इस निमित्त जिला पुलिस के द्वारा आवागमन को सुचारू रूप से संचालन के लिए रुट में परिवर्तन किया गया है.

किशनगंज.लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के अंतर्गत सोमवार को बाजार समिति के बज्र गृह में मतगणना निर्धारित हैं. इस निमित्त जिला पुलिस के द्वारा आवागमन को सुचारू रूप से संचालन के लिए रुट में परिवर्तन किया गया है. गाछपाड़ा के पास ड्रॉपगेट , जहां से बड़े वाहनों को ब्लॉक चौक की ओर डायवर्ट किया गया है. ⁠पीपला चौक के पास ड्रॉपगेट, जहां से छोटे वाहनों को ब्लॉक चौक की ओर डायवर्ट किया गया है. यहां से मतगणना स्थल की ओर जाने वाले रास्ते पर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा. सुल्तान मेंशन के पास ड्रॉपगेट, जहां से छोटे वाहनों को डाइवर्ट किया गया है. ⁠एल जी शो रूम, रेडियंट हास्पिटल के पास ड्रॉपगेट , जहां से मतगणना स्थल की ओर जाने वाले रास्ते पर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा. इसके अलावे ड्रॉपगेट से सिर्फ़ मतगणना कर्मी, पदाधिकारी, प्रत्याशियों के अनुमति प्राप्त वाहन को ही प्रवेश प्रवेश मिलेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >