13 साल से फरार आरोपित गिरफ्तार

13 साल से फरार आरोपित गिरफ्तार

पहाड़कट्टा. पोठिया पुलिस ने वर्षो से फरार वारंटी को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया. गिरफ्तार आरोपित मो सुलेमान उदगारा पंचायत के खटियापिछला गांव का रहने वाला है. इसके विरुद्ध न्यायालय से वारंट निर्गत था. थानाध्यक्ष अंजय अमन के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर रविवार की देर रात खटियापिछला गांव से गिरफ्तार किया. जानकारी के अनुसार खटियापिछला गांव निवासी सरफुद्दीन ने एक नवंबर 2012 को थाना में मामला दर्ज कराया गया था. उल्लेखनीय है कि सरफुद्दीन व जमील अख्तर के बीच जमीन को लेकर मारपीट की घटना में मो सुलेमान को नामजद आरोपित बनाया गया था. इधर पुलिस ने कुर्की वारंट के आधार पर कार्रवाई की है. गिरफ्तारी अभियान में थानाध्यक्ष अंजय अमन, एसआइ अखिलेश कुमार, एसआइ विपिन कुमार,एसआइ सुजीत कुमार, एसआइ प्रदीप कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >