फरार शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

पोठिया थाना की पुलिस ने बुधवार को एक फरार शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है

पहाड़कट्टा पोठिया थाना की पुलिस ने बुधवार को एक फरार शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. थानाध्यक्ष अंजय अमन के नेतृत्व में बुढ़नई पंचायत के बड़ा सुहागी गांव के निवासी आरोपित सउना उरांव के पुत्र उजीत उरांव को गिरफ्तार किया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि 16 अगस्त को अवैध शराब की बिक्री की सूचना पर बड़ा सुहागी गांव में छापेमारी के दौरान उजीत उरांव पुलिस टीम को देखकर भागने लगा. आरोपित का सशस्त्र बल ने पीछा भी किया लेकिन वह अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला. ईधर कांड के अनुसंधान एवं छापेमारी के दौरान उजीत उरांव को गिरफ्तार कर न्याययिक हिरासत में भेजा गया है. उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बंगाल से बिहार में प्रवेश होने वाली सभी वाहनों की सघन जांच की जा रही है. गिरफ्तारी अभियान में एसआई अखिलेश कुमार,एसआई सुजीत कुमार,एसआई हलधर यादव सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >