30 बोतल नेपाली शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

सीमावर्ती सुखानी पुलिस ने शुक्रवार को एक व्यक्ति के पास से तीस बोतल नेपाली देशी शराब जब्त किया है.

पौआखाली. सीमावर्ती सुखानी पुलिस ने शुक्रवार को एक व्यक्ति के पास से तीस बोतल नेपाली देशी शराब जब्त किया है. साथ ही शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया है जिसे शनिवार को कानूनी कर्रवाई के उपरांत न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. थानाध्यक्ष धरमपाल कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए जानकारी दी है कि शुक्रवार की संध्या गश्ती के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सुखानी गांव में छापेमारी करते हुए शिवा कुमार को तीस बोतल नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. शनिवार को गिरफ्तार आरोपित शिवा कुमार के विरुद्ध मद्य निषेध एवम बिहार राज्य उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. पुलिस की इस कार्रवाई से शराब के अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >