विद्यालय के मुख्यद्वार पर बना गड्ढा, खतरे का डर

खतरे का डर

ठाकुरगंज नगर क्षेत्र स्थित आदर्श मध्य विद्यालय के मुख्यद्वार के सामने बना गड्ढा छात्रों और आम राहगीरों के लिए लगातार परेशानी का कारण बना हुआ है. हल्की बारिश में ही यहां जलजमाव और कीचड़ की स्थिति उत्पन्न हो जाती है, जिससे विद्यालय आने-जाने वाले बच्चों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. सोमवार सुबह स्थिति तब चर्चा का विषय बन गई जब विद्यालय के छात्र शिक्षक के साथ मिलकर खुद गड्ढे में मिट्टी और कचरा भरकर रास्ता समतल करने की कोशिश करते नजर आए. बच्चों की यह पहल जहां एक ओर जागरूकता का संदेश दे रही थी, वहीं दूसरी ओर जिम्मेदार विभागों की उदासीनता को भी उजागर कर रही थी. स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पीडब्ल्यूडी के अधीन होने के बावजूद विभागीय अधिकारियों ने अब तक इस समस्या को लेकर कोई रुचि नहीं दिखाई. नगर पंचायत भी गड्ढा भरने और जलनिकासी की व्यवस्था को लेकर निष्क्रिय बना हुआ है. लोगों का कहना है कि यदि नगर पंचायत समय रहते पहल करता, तो विद्यालय के मुख्य द्वार पर यह गड्ढा से वर्तमान समय में लोगों को परेशानी नहीं होती. हैरानी की बात यह है कि आए दिन शिक्षा विभाग के अधिकारियों का विद्यालय दौरा होता है, लेकिन किसी की नजर मुख्यद्वार के इस गड्ढे पर नहीं पड़ी. स्कूल पहुंचने वाले छोटे-छोटे बच्चों को रोजाना कीचड़ और जलजमाव से गुजरना पड़ रहा है, फिर भी समस्या समाधान की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हो सकी है. लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभागों से अविलंब गड्ढे की मरम्मत एवं जलनिकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि बच्चों को सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण मिल सके.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >