ज्ञान की अलख जगाने वाले शिक्षक को विदाई

ज्ञान की अलख जगाने वाले शिक्षक को विदाई

दिघलबैंक. यूएमएस भेड़भेड़ी के इतिहास में एक अध्याय का समापन मंगलवार को भावुक क्षणों के साथ हुआ. विद्यालय में लगभग दो दशक तक अपनी समर्पित सेवाएं देने वाले कर्तव्यनिष्ठ शिक्षक गणेश कुमार साफी के स्थानांतरण पर विद्यालय परिवार द्वारा ””विदाई-सह-सम्मान समारोह”” का आयोजन किया गया. अब वे अपने गृह जिला दरभंगा में अपनी सेवाएं देंगे. शिक्षक गणेश साफी 29 मार्च 2007 से लगातार इसी विद्यालय में बच्चों का भविष्य संवार रहे थे. अपनी लंबी सेवा अवधि में उन्होंने न केवल पाठ्यक्रम की शिक्षा दी, बल्कि छात्रों को अनुशासन व नैतिक मूल्यों से भी सींचा. समारोह के दौरान जैसे ही उनके जाने का समय आया, कई छात्र-छात्राएं फूट-फूटकर रो पड़े. अभिभावकों ने भी उनके योगदान की सराहना करते हुए कहा कि श्री साफी ने एक शिक्षक से बढ़कर एक अभिभावक की भूमिका निभायी है. विद्यालय के शिक्षकों ने उन्हें एक आदर्श मार्गदर्शक बताया. शिक्षक आफताब आलम ने भावुक होते हुए कहा, “आपकी दमदार आवाज़ और प्रेरक शिक्षण शैली की कमी विद्यालय के हर कोने को खलेगी. हमने यहां एक परिवार की तरह काम किया है. ” अंत में सभी ने उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं. मौके पर विद्यालय के तमाम शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे, जिन्होंने श्री साफी के स्वस्थ और सुखद भविष्य की कामना की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >