इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर चुका था भास्कर, कर रहा था प्रतियोगिता की तैयारी
किशनगंज : नगर परिषद क्षेत्र के धरगंज मोहल्ला स्थित सरदार गोपाल मध्य विद्यालय वार्ड संख्या 28 निवासी विनोद महतो के पुत्र भास्कर महतो की जहरीला फल खाने से मृत्यु हो गयी़ शनिवार की देर रात युवक ने जहरीला फल खाया इसके बाद परिजनों द्वारा सुबह उसके कमरे में जाने के बाद युवक की मौत की सूचना मिली़
मृतक इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर चुका था एवं प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करता था़ कई बार प्रतियोगिता परीक्षा में बैठने के बाद कुछ अंकों से जब परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं हो पाया तो निराश होकर गलत कदम उठाने की बात सामने आ रही है़ वहीं घटना स्थल पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है तथा शव काे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पतासल भेज दिया है. दूसरी तरफ परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है़
