चार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के लिए दिया आवेदन

नरपतगंजः प्रखंड क्षेत्र के नवाबगंज पंचायत के मुखिया संजय सिंह की पत्नी प्रेमलता सिंह पर मंगलवार शाम चार युवक द्वारा तेजाब फेंकने का मामला प्रकाश में आया है. मिली जानकारी अनुसार प्रेमलता सिंह मंगलवार की शाम घर में अकेली थी. इसी दौरान दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर चार युवक पहुंचे. युवकों ने घर के अंदर […]

नरपतगंजः प्रखंड क्षेत्र के नवाबगंज पंचायत के मुखिया संजय सिंह की पत्नी प्रेमलता सिंह पर मंगलवार शाम चार युवक द्वारा तेजाब फेंकने का मामला प्रकाश में आया है. मिली जानकारी अनुसार प्रेमलता सिंह मंगलवार की शाम घर में अकेली थी. इसी दौरान दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर चार युवक पहुंचे.

युवकों ने घर के अंदर प्रवेश कर हथियार का भय दिखाते हुए प्रेमलता सिंह के मुंह पर तेजाब फेंका जो उनके पेट और पैर पर पड़ा. तेजाब फेंकने के बाद युवक मौके से भाग निकले. पीड़िता प्रेमलता सिंह इस घटना में शामिल दो युवकों मानिकपुर निवासी मिथिलेश पासवान पिता नारायण पासवान व ओम प्रकाश पोद्दार पिता राजेंद्र पोद्दार की पहचान की है.

पीड़िता ने इन दोनों के अलावा दो अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का आवेदन फुलकाहा थाना में दिया है. थानाध्यक्ष रामा शंकर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया प्राथमिकी दर्ज की जा रही है. दोषी के विरुद्ध कार्रवाई होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >