ग्रामीणों ने युवक को िकया पुलिस के हवाले
परिवारवालों ने जमकर की आरोपित की पिटायी
दिघलबैंक : पिछले सात माह से एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ पड़ोस के गांव का एक युवक डरा धमका कर उसका लगातार यौन शोषण करता रहा़ इसी बीच वह गर्भवती भी हो गयी़ बीती रात को लड़की को परिवार वालों ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में धर दबोचा़ जहां परिवार वालों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी़ घटना दिघलबैंक थाना क्षेत्र के दहीभात गांव की है़ जहां पीड़ित लड़की ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है़ घटना के संबंध में बताया जाता है
कि दहीभात खुर्द निवासी मो नजरूल, 30 वर्षीय पिता नसीम आलम किसी न किसी काम से पीड़ित लड़की के पड़ोस में आता था़ उसी बीच में उससे जान पहचान हुई़ एक दिन अकेले का फायदा उठा कर मेरे साथ दुष्कर्म किया और बोला कि किसी को मत कहना नहीं तो अंजाम बुरा होगा और फिर विवाह का प्रलोभन देकर मेरे साथ दुष्कर्म करता रहा़ ग्रामीणों ने आरोपी मो नजरूल को पकड़ कर थाना लाया़ समाचार प्रेषण तक थाने में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रकिया चल रही थी़
