आक्रोश. भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहर में िनकाला विरोध मार्च
राज्य में गुंडाराज व अराजकता का बोलबाला है. लालू यादव गरीबों के हमदर्द नहीं : जिलाध्यक्ष
किशनगंज : राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और उनसे जुड़े ठिकानों पर मंगलवार को आयकर विभाग के छापे से नाराज राजद कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा प्रदेश कार्यालय पर हमले के विरोध में जिला भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहर में विरोध मार्च निकाला एवं गांधी चौक पर राजद सुप्रीमो का पुतला फूंका. कार्यक्रम की अगुवाई करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश्वर वैद ने कहा कि लालू प्रसाद के इशारे पर इस तरह की गुंडागर्दी से साबित हो गया है कि राज्य में गूंडा राज व अराजकता का बोलवाला है.
उन्होंने कहा कि गरीबों का नेता व हमदर्द अपने आप को कहने वाला लालू प्रसाद अपनी बेनामी संपत्ति को सार्वजनिक कर गरीबों में क्यों नहीं बांट देते हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा सिद्धांतों की राजनीति पर विश्वास करती है लेकिन ईंट का जवाब पत्थर से देना भी जानती है. उन्होंने कहा कि बिहार का मुख्यमंत्री पर राजद के बाहुबली नेता जेल में बंद शहाबुद्दीन का बयान सटीक बैठता है.
उन्होंने कहा कि सही में नीतीश कुमार परिस्थिति के मुख्यमंत्री है. उन्होंने मांग किया कि लालू एवं उनके दोनों बेटे पर सरकार कार्रवाई करें अन्यथा भाजपा आंदोलन पर उतर कर मुंहतोड़ जवाब देने पर बाध्य हो जायेंगे. इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लालू प्रसाद होश में आओ जैसी नारे भी लगा रहे थे. कार्यक्रम में सुभाष साहा, हरि नाम अग्रवाल, डा सचिन प्रसाद, सुबोध माहेश्वरी, मनोज मजुमदार, जय किशन प्रसाद, प्राण चौहान,पवन सेन, बसंत चतुर्वेदी, सोनू कुमार, आलोक साहा, मनोज तिवारी, राजू पासवान, अरुण यादव, शंकर दास, महमूद आलम, शमीम अशरफ, चिंटू त्रिपाठी, विक्रम पासवान सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.
