दोपहिया वाहनों के जरूरी कागजातों की जांच

किशनगंज : मोटर वाहन अधिनियम के नये कानून के तहत टाउन थाना पुलिस द्वारा दो पहिया वाहनों को रोक कर जरूरी कागजात व चालक द्वारा हेलमेट न पहनने पर दंड शुल्क वसूला गया़ गुरुवार की दोपहर स्थानीय फरिंगोला चेक पोस्ट पर एसआई जयराम चौधरी व एएसआई आदि प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने […]

किशनगंज : मोटर वाहन अधिनियम के नये कानून के तहत टाउन थाना पुलिस द्वारा दो पहिया वाहनों को रोक कर जरूरी कागजात व चालक द्वारा हेलमेट न पहनने पर दंड शुल्क वसूला गया़ गुरुवार की दोपहर स्थानीय फरिंगोला चेक पोस्ट पर एसआई जयराम चौधरी व एएसआई आदि प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने करीब दो दर्जन से अधिक दो पहिया वाहनों को रोक कर उसकी जरूरी कागजात तथा चालक के हेलमेट की जांच की़

इस दौरान करीब एक दर्जन वाहनों से दंड शुल्क वसूला गया़ वहीं इस दौरान एक बाइक पर तीन लोगों द्वारा सवारी करने पर भी बाइक को रोक कर उनसे दंड शुल्क वसूला गया़ एएसआई आदि प्रसाद ने बताया कि आगामी नगर निकाय चुनाव को देखते हुए पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है तथा वर्तमान में शहर के कई इलाकों से मोटर बाइक चोरी की घटना हुई है़ जिसको देखते हुए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. चेकिंग अभियान से वाहन चालकों में दिन भर हड़कंप मचा रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >