गश्ती के दौरान एसएसबी को िमली सफलता
तस्कर फरार
टेढ़ागाछ : प्रखंड के खानियाबाद पंचायत के लालपानी फतेहपुर कैंप एसएसबी 52 बटालियन के जवानों ने भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पिलर नंबर 152 के समीप गश्ती के दौरान नेपाल से तस्करी कर लाये जा रहे एक हिरण का सींग बरामद किया है. बरामद सींग को बहादुरगंज फॉरेस्ट विभाग के हवाले किया गया.
एसएसबी 52वें बटालियन लालपानी कैंप के उपनिरीक्षक पवन पांडे ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा के 200 मीटर अंदर सोमवार को नाका लगा कर गश्ती के दौरान मेरे साथ कुछ जवान थे. गश्ती के दौरान जैसे ही पीलर संख्या 152 के पास आया तो एक व्यक्ति सिर पर बोरा लाद कर भारतीय सीमा में घुस रहा था.
जवानों पर नजर पड़ते ही एसएसबी के जवानों ने उसे रुकने के लिए कहा गया तो तस्कर जवानों से घिरता हुआ देख बोरा फेंक फरार हो गया. जब बोरा को खोला गया तो उसमें एक हिरण का सींग बरामद हुआ. सींग की अनुमानित कीमत बीस लाख रुपये बतायी जा रही है. इस कार्रवाई में उप निरीक्षक पावन पांडे, कृष्णा कुमार सिंह,अकरम अब्बास, शंकर सिलु शामिल थे.
