विधि व्यवस्था भंग करने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई
किशनगंज : उपद्रव मचाने व विधि व्यवस्था भंग करने वाले शिक्षक बख्शे नहीं जायेंगे़ यह बातें जिला पदाधिकारी पंकज दीक्षित ने कही़ मूल्यांकन कार्य करने जा रहे इंटर हाई स्कूल के शिक्षक पर माध्यमिक विद्यालय शिक्षक संघ के शिक्षकों द्वारा मोबिल फेंके जाने के मामले में गिरफ्तार चार शिक्षकों को छुड़ाने के लिए संघ के […]
किशनगंज : उपद्रव मचाने व विधि व्यवस्था भंग करने वाले शिक्षक बख्शे नहीं जायेंगे़ यह बातें जिला पदाधिकारी पंकज दीक्षित ने कही़ मूल्यांकन कार्य करने जा रहे इंटर हाई स्कूल के शिक्षक पर माध्यमिक विद्यालय शिक्षक संघ के शिक्षकों द्वारा मोबिल फेंके जाने के मामले में गिरफ्तार चार शिक्षकों को छुड़ाने के लिए संघ के शिक्षकों ने मंगलवार देर शाम डीईओ कार्यालय का गेट बंद कर डीईओ को बंधक बना लिया था़ मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम श्री दीक्षित स्वयं थाने पहुंचे और उपद्रवी शिक्षकों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाया है़ डीएम ने कहा कि हमने पहले ही शिक्षकों को कहा था कि जिन्हें आंदोलन करना है करें़
आंदोलन करने से नहीं रोका जा रहा है लेकिन जो स्वेच्छा से मूल्यांकन कार्य में भाग लेना चाहते है उन्हें बाधा नहीं पहुंचाये़ मूल्यांकन कार्य में बाधा पहुंचाने वाले और उपद्रव मचा कर विधि व्यवस्था भंग करना बर्दाश्त नहीं किया जायेगा़ इस दौरान एसडीओ मो शफीक, वरीय उपसमाहर्ता सह डीपीआरओ मनीष कुमार, डीईओ मो ग्यासुद्दीन, डीपीओ स्थापना, डीपीओ माध्यमिक शिक्षा उग्रेश मंडल एवं बीडीओ ओम प्रकाश मौजूद थे़
डीइओ को बंधक बनाने के मामले में 7 नामजद व 40 अज्ञात शिक्षकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज : स्थानीय टाउन थाना किशनगंज परिसर एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय पहुंचने के बाद शिक्षकों द्वारा उपद्रव मचाने पर सात नामजद एवं 40 अज्ञात शिक्षकों के विरूद्ध सदर थाना में कांड संख्या 174/17 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी़ डीपीओ उग्रेश मंडल ने शिक्षकों द्वारा किये गये अभद्र व्यवहार एवं उपद्रवी आचरण के लिए प्रदर्शनकारी शिक्षकों के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 341, 323, 353, 427, 332, 333, 326, 327 के तहत मामला दर्ज किया़ सात नामजद शिक्षक राजेश कुमार, सुशील कुमार, सिकंदर आजम, अमृत राज, जुनैद आलम, अफाक आलम एवं अराद वारसी समेत 40 अज्ञात प्रदर्शनकारी शिक्षकों के खिलाफ सदर थाना में मामला दर्ज किया गया़ इंटर हाई स्कूल के शिक्षक सुनील गुप्ता के उपर मोबिल फेंकने के बाद चार शिक्षकों को प्रशासन द्वारा हिरासत में लिये जाने के बाद विवाद बढ़ा था़