बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का जागरूकता कैंप 21 से

किशनगंज: सात निश्चय योजना के तहत बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के लिए 11 एवं 12 अप्रैल को प्रखंड स्तर पर एवं 21 एवं 22 अप्रैल को जिला स्तर पर जागरूकता कैंप का आयोजन किया जायेगा़ इस संबंध में डीपीआरओ मनीष कुमार ने बताया कि स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत प्लस टू उत्तीर्ण इच्छुक […]

किशनगंज: सात निश्चय योजना के तहत बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के लिए 11 एवं 12 अप्रैल को प्रखंड स्तर पर एवं 21 एवं 22 अप्रैल को जिला स्तर पर जागरूकता कैंप का आयोजन किया जायेगा़ इस संबंध में डीपीआरओ मनीष कुमार ने बताया कि स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत प्लस टू उत्तीर्ण इच्छुक छात्र-छात्राओं को आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए बैंकों से जोड़ कर राज्य सरकार अपनी गारंटी पर चार लाख ऋण उपलब्ध कराती है़ दो अक्टूबर 2016 से शुरू इस योजना के तहत अब तक मात्र 128 आवेदन प्राप्त हुए है़ं.
विगत छह माह में आवेदनों की अल्प संख्या को देखते हुए शिक्षा विभाग से प्राप्त निर्देश के आलोक में जिला एवं प्रखंड स्तर के जागरूकता कैंप का आयोजन किया जा रहा है़ उन्होंने बताया कि इस शिविर में छात्रों का नि:शुल्क आधार कार्ड एवं पैन कार्ड भी बनवाया जायेगा़ प्रखंड स्तर पर बीडीओ की देख-रेख में जागरूकता कैंप में बैंकों की भी सहभागिता रहेगी़ ऋण के लिए वर्तमान में इस योजना अंतर्गत 34 पाठ्यक्रमों को शामिल किया गया है़ इन 34 पाठ्क्रमों के लिए ही ऋण उपलब्ध कराया जा सकता है.

इन पाठ्यक्रमों में बीए, बीएससी, बीकॉम, बीसीए, बीएससी, बीएससी एग्रीकल्चर, बीएससी लाइब्रेरी साइंस, बीएसी, बीएचएमसीटी, बीटेक, डिप्लोमा इन होटल मेनेजमेंट, बीटेक/बीई/बीएससी, बीएससी नर्सिंग, बेचलर ऑफ फारमेसी, बीवीएमएस, बीएएमएस, बीयूएमएस, बीएसएचएस, बीडीएस, जीएनएम, बेचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन/मास मीडिया/जर्नलिस्ट, बीएससी इन फैशन टेक्नोलॉजी/ डिजाइनिंग/ एपेरियल डिजाइनिंग/ फुटवियर डिजाइनिंग, बेचलर ऑफ आर्कीटेक्ट, बीपीइडी, बीइडी, एमएससी/एमटेक इनटिग्रेटेड कोर्स, बेलचर ऑफ फिजियोथेरेपी, बेचलर ऑफ ऑक्यूपेशन थ्योरी, डिप्लोमा इन फुड प्रोसेसिंग/ फुड प्रोडक्शन, डिप्लोमा इन फुड एंड विविरेज सर्विस, बीए/बीएससी/बीईडी, बीबीए, बीएफए, डिप्लोमा इन फूड, न्यूट्रीशन/डाइटिटिक्स, एमबीबीएस, एएल/एलएलबी, आलीम, शास्त्रीय, बीटेक/बीई विषय शामिल है़.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >