आंगनबाड़ी सेविकाओं ने निकाला विरोध मार्च

टेढ़ागाछ : शुक्रवार को टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय में आंगन बाड़ी सेविका,सहायिकाओं ने सामान काम सामान वेतन को लेकर सोलह सूत्री मांगों के साथ अनिश्चित कालीन धरना का प्रदर्शन किया. वही सामाज सेवी सह कृषि उप निदेश्क भारत सरकार के डा पीपी सिन्हा ने धरना में उपस्थित सेविकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी मांगे […]

टेढ़ागाछ : शुक्रवार को टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय में आंगन बाड़ी सेविका,सहायिकाओं ने सामान काम सामान वेतन को लेकर सोलह सूत्री मांगों के साथ अनिश्चित कालीन धरना का प्रदर्शन किया. वही सामाज सेवी सह कृषि उप निदेश्क भारत सरकार के डा पीपी सिन्हा ने धरना में उपस्थित सेविकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी मांगे जबतक पूरी नहीं की जाएगी तबतक हम धरना प्रदर्शन को जारी रखेगें. धरना का मुख्य उद्देश्य,गोवा- तेलांगना राज्य सरकार की भांति

,बिहार सरकार द्वारा भी अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि के रूप में सेविका को आठारह हाजार रुपये एवं सहायिकाओं को दस हजार रुपये का भुगतान प्रति माह मानदेय राशि के रूप में दिया जाय.सेवीका संग के अध्यक्ष फरजाना कौसर ने आँगन बाड़ी सेविकाओं-सहायिकाओं को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देते हुए सेविकाओं को वर्ग 03 एवं सहायिकाओं को वर्ग चार के रूप में समायोजित किया जाय.सेविका को सुपरवाइजर एवं सहायिकाओं को सेविका पद पर प्रमोशन दिया जाए तथा उम्र सीमा समाप्त किया जाय. आंगन बाड़ी सेविका – सहायिका की मार्ग दर्शिका में नियमानुकूल आवश्यक संशोधन किया जाय.

समेकित बाल विकास परियोजना का किसी तरह का निजी कारण नहीं किया जाय और जीविका सरकारी संगठन स्वंय सहायता समूहों, कॉर्पोरेट आदि को सौंपने की साजिश पर रोक लगायी जाय. सेविका एवं सहायिकाओं का बकाया मानदेय अबिलम्ब भुगतान किया जाये. प्रखंड स्तरीय पांच दिवसीय धरना के समापन के बाद संध के नेतृत्व में सेविकाओं – सहायिकाओं ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को स्मार पत्र दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >