किशनगंज में सुमो का रोड शो 8 को

किशनगंजः पूर्व उप मुख्यमंत्री व बिहार विधान मंडल में विपक्ष के नेता सुशील कुमार मोदी किशनगंज में 8 मार्च को रोड शो करेंगे. रोड शो 10 बजे पूर्वाह्न् से एक बजे अपराह्न् तक चलेगा. इस आशय की जानकारी विधान पार्षद सह प्रदेश भाजपा कोषाध्यक्ष डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने दी. रोड शो के क्रम में […]

किशनगंजः पूर्व उप मुख्यमंत्री व बिहार विधान मंडल में विपक्ष के नेता सुशील कुमार मोदी किशनगंज में 8 मार्च को रोड शो करेंगे. रोड शो 10 बजे पूर्वाह्न् से एक बजे अपराह्न् तक चलेगा. इस आशय की जानकारी विधान पार्षद सह प्रदेश भाजपा कोषाध्यक्ष डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने दी. रोड शो के क्रम में पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी शहर के सभी वार्डो में जाकर लोगों से मिलेंगे और आगामी 10 मार्च को पूर्णिया में आयोजित नरेंद्र मोदी की रैली में अधिक से अधिक संख्या में आने के लिए न्योता देंगे.

इसके अलावे चुनाव में भाजपा का समर्थन करने के लिए आग्रह करेंगे. वहीं जिला भाजयुमो के कार्यकर्ता उनके रोड शो में मोटर साइकिल की जुलूस की शक्ल में शामिल होंगे.लोगों को पार्टी से जोड़ने का यह अनूठा कार्यक्रम होगा. श्री जायसवाल ने कहा कि देश भर में नरेंद्र मोदी की आंधी चल रही है. अन्य राजनीतिक दलों में घबड़ाहट फैल गयी है.

प्रधानमंत्री उम्मीदवार नरेंद्र मोदी विकास पुरुष है. वे सभी जाति धर्म व सम्प्रदाय को साथ लेकर चलने की क्षमता रखते है. अपने मुख्यमंत्रीत्व काल में वे गुजरात में साबित कर चुके है. देश को भ्रष्टाचार से मुक्त कर विकास के पथ पर अग्रसर करने के लिए भाई नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना देशहित में है. उन्होंने कहा कि किशनगंज से काफी बड़ी तादाद में लोग पूर्णिया की रैली में भाग लेने जायेंगे. गौरतलब है कि पटना में आयोजित हुंकार रैली में प्रदेश कोषाध्यक्ष डा दिलीप कुमार जायसवाल के नेतृत्व में स्पेशल ट्रेन व निजी वाहन से हजारों की संख्या में समर्थक पटना गये थे. इसके अलावे सभी प्रखंडों के ग्रामीण क्षेत्रों में विधान पार्षद डा दिलीप कुमार जायसवाल, जिलाध्यक्ष अभिनव मोदी, पंकज कुमार मानू, डा पीपी सिन्हा, दीपक श्रीवास्तव, राजेश गुप्ता, मिथिलेश मिश्र, पवन सिंह, गौतम पौद्दार आदि ने जगह-जगह पर बैठक कर लोगों से रैली में भाग लेने की अपील कर रहे है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >