छठे चरण में 24 अप्रैल को होगा किशनगंज में मतदान

किशनगंजः चुनाव आयोग ने लोक सभा चुनाव की डुगडुगी बजा दी है. इसी को लेकर जिला पदाधिकारी आदित्य कुमार दास ने पदाधिकारियों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि के साथ बैठक की. बैठक जिला पदाधिकारी के कक्ष में आयोजित की गयी. श्री दास ने बताया कि 24 अप्रैल को चुनाव के छठे चरण में किशनगंज में […]

किशनगंजः चुनाव आयोग ने लोक सभा चुनाव की डुगडुगी बजा दी है. इसी को लेकर जिला पदाधिकारी आदित्य कुमार दास ने पदाधिकारियों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि के साथ बैठक की. बैठक जिला पदाधिकारी के कक्ष में आयोजित की गयी.

श्री दास ने बताया कि 24 अप्रैल को चुनाव के छठे चरण में किशनगंज में मतदान होगा. 29 मार्च को नोटिफिकेशन जारी होने के बाद से नामांकन करने की अंतिम तिथि 5 अप्रैल निर्धारित है. प्रत्याशियों की स्क्रूटनी 7 अप्रैल को की जायेगी और 9 अप्रैल तक प्रत्याशी नाम वापस ले सकेंगे. मतदान 24 अप्रैल को होगा जबकि मतगणना 16 मई को निर्धारित है. अधिसूचना जारी होने के बाद से ही जिले में आचार संहिता लागू हो गयी है. उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता को अक्षरश: लागू किया जायेगा. आचार संहिता, डिफेंसमेंट ऑफ प्रोपॉट्री एक्ट एवं लाउस्पीकर एक्ट का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी.

श्री दास ने बताया कि लाउडस्पीकर एक्ट के तहत रात के दस बजे के बाद सुबह के 6 बजे तक लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध रहेगा. डीएम ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में चुनाव संपन्न कराया जायेगा. उन्होंने लोगों से अपील की कि आचार संहिता उल्लंघन अथवा चुनाव से संबंधित किसी भी तरह की सूचना कंट्रोल रूम के फोन नंबर 06456-223778 पर अवश्य दें. बैठक में डीएम के अलावे अपर समाहर्ता वीरेंद्र मिश्र, प्रभारी उप निर्वाचन पदाधिकारी रामाशंकर, अपर निर्वाची पदाधिकारी अनेल अरविंद डीन एवं एसडीपीओ मो कासीम के अलावे राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों में लोजपा एवं बसपा के जिलाध्यक्ष मौजूद थे. जबकि मुख्य राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने बैठक में नहीं लिया भाग.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >