किशनगंजः बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से आयोजित वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2014 बुधवार से प्रारंभ होकर 13 मार्च तक चलेगी. शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन को लेकर जिला प्रशासन सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. जिलाधिकारी आदित्य कुमार दास व पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार बुधवार को परीक्षा को लेकर संयुक्त आदेश जारी किया.
डीएम ने कहा है कि किसी भी परिस्थिति में कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराया जाना है. उन्होंने निर्देश दिया कि परीक्षा की केंद्रों में वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गयी है. किसी भी परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर जांच कर परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने दे. महिला परीक्षार्थी की जांच हेतु महिला पुलिस तैनात रहेंगे. कलम, पेंसिल, औजार बॉक्स के अलावे परीक्षा केंद्र के भीतर कुछ भी ले जाना वजिर्त रहेगा. मोबाइल एवं पेजर आदि अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स समान लेकर परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र पर नही आये. डीएम ने केंद्र पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि केंद्र परिसर से 200 मीटर की परिधी में किसी भी प्रकार की गतिविधि न हो.
परीक्षा हॉल के भीतर कोई पर्ची अथवा ब्लैक बोर्ड पर कुछ भी लिखा पाये जाने पर संबंधित शिक्षक को उत्तरदायी समझा जायेगा.
कहां-कहां है परीक्षा केंद्र
जिला मुख्यालय स्थित जिन विद्यालयों में परीक्षा केंद्र बनाये गये है उनमें बालिका उच्च विद्यालय, नेशनल हाई स्कूल एवं हाई स्कूल सिंघिया के परीक्षार्थी परीक्षा देंगे. इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय में रसल उच्च विद्यालय बहादुरगंज, उच्च विद्यालय आजाद नगर, छत्तरगछ एवं प्रोजेक्ट हाई स्कूल धनतोला के विद्यार्थी परीक्षा देंगे. नेशनल हाई स्कूल केंद्र संख्या 1303 में हाई स्कूल किशनगंज एवं उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय हरीभाषा बहादुरगंज के विद्यार्थी, आरके साहा महिला कॉलेज केंद्र संख्या 1304 में बालिका उच्च विद्यालय किशनगंज एवं प्रोजेक्ट गल्र्स हाई स्कूल गनी फुलसरा के परीक्षार्थी मारवाड़ी कॉलेज केंद्र संख्या 1311 में प्रोजेक्ट गल्र्स हाई स्कूल ठाकुरगंज के परीक्षार्थी, लाइन उर्दू मध्य विद्यालय में ठाकुरगंज हाई स्कूल के परीक्षा और बाल मंदिर सीनियर सकेंडरी स्कूल स्थित परीक्षा केंद्र में प्रोजेक्ट किसान बालिका उच्च विद्यालय सोंथा, पब्लिक हाई स्कूल रहमतपाड़ा, बेलवा हाई स्कूल, उच्च विद्यालय चुरली, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय हरीपोखर, कांतिगच्द पोठिया, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय धनपुरा डेरामारी कोचाधामन, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय हड़वाडांगा दिघलबैंक, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय
चकलाघाट, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय महीनगांव, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय लोहागाड़ा, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय धनपतगंज एवं उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय दलुवाहाट के परीक्षार्थी परीक्षा देंगे.
