किशनगंज : भीख मंगवाने वाले गिरोह का भंडाफोड़

किशनगंजः किशनगंज के रुईधासा मैदान में नि:शक्तों से जबरन भीख मंगवाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है. आक्रोशित लोगों ने गिरोह के तीन लोगों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने भीख मंगवाने के आरोप में अररिया निवासी मो कलाम, मो अंजुम व मधुबनी निवासी मो शकील को गिरफ्तार कर लिया है. […]

किशनगंजः किशनगंज के रुईधासा मैदान में नि:शक्तों से जबरन भीख मंगवाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है. आक्रोशित लोगों ने गिरोह के तीन लोगों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने भीख मंगवाने के आरोप में अररिया निवासी मो कलाम, मो अंजुम व मधुबनी निवासी मो शकील को गिरफ्तार कर लिया है.

वहीं, पुलिस भिखारी वीरपुर निवासी मो मंसूर के साथ-साथ पैर से अपाहिज ननके उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के शुक्लागंज निवासी को अपने साथ थाने ले आयी है. इसके अलावा एक अन्य अपाहिज भीखारी को, जो ठीक से बोल भी नहीं पा रहा है, भी थाने ले आयी है.

सभी आरोपी भीख मांग कर आये भिखारियों से पैसा ले रहे थे. पास ही मौजूद कुछ युवकों की नजर इन लोगों पर पड़ी. उन लोगों ने पूछताछ शुरू कर दी. इस दौरान भीड़ बढ़ती गयी. मामले का खुलासा होने पर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना के एक घंटे बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची. इस दौरान स्थानीय लोगों ने आरोपियों की जम कर धुनाई की. हालांकि, देर से पहुंची पुलिस का लोगों ने पहले मजाक उड़ाया, लेकिन बाद में आरोपियों को उनके हवाले कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >