कार से 9 लाख रूपये बरामद, अमौर निवासी आरोपित नहीं दिखा सका वैध कागजात

शहर के रामपुर चेकपोस्ट (एनएच-27) पर जांच के दौरान पुलिस ने बुधवार को एक कार से 9 लाख रुपए नगदी जप्त किया है. पूर्णिया जिले के अमौर के रहने वाले व्यक्ति के पास से रुपए जप्त किए गए है.

किशनगंज.शहर के रामपुर चेकपोस्ट (एनएच-27) पर जांच के दौरान पुलिस ने बुधवार को एक कार से 9 लाख रुपए नगदी जप्त किया है. पूर्णिया जिले के अमौर के रहने वाले व्यक्ति के पास से रुपए जप्त किए गए है. जांच में संबंधित व्यक्ति वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका. पुलिस की टीम बुधवार को भी चेकपोस्ट पर जांच अभियान चला रही थी तभी एक कार सवार को रुकवाया गया. कार की तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान कार से रुपए बरामद किए गया. पुलिस टीम के द्वारा राशि से संबंधित वैध कागजात या प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने को कहा गया लेकिन किसी प्रकार का कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया. इसके बाद राशि को जप्त कर किशनगंज थाना लाया गया. जप्त राशि को लेकर आगे की प्रक्रिया जारी थी. किशनगंज एसपी सागर कुमार ने बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर निष्पक्ष चुनाव कराए जाने के मद्देनजर हर स्तर पर कार्रवाई की जा रही है. इसी कड़ी में चेक पोस्टों में वाहन जांच अभियान के तहत दूसरे दिन बुधवार को भी रुपए जप्त किए गए है. आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >