किशनगंज : किशनगंज जिला केमिस्ट ड्रगिस्ट एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन विधिवत रूप से कर लिया गया है़ खुर्शिद अनवर को अध्यक्ष एवं जंगी प्रसाद दास को सचिव की जिम्मेवारी दी गयी है़ जबकि संजय कुमार जैन को कोषाध्यक्ष बनाया गया है़ उपाध्यक्ष के रूप में विजय गोयल, राज कुमार जैन आसैर अरशद इकबाल को जिम्मेवारी दी गयी है़ जबकि मंजर इमाम, राजवंश वैद्य, निलेश कुमार साह को संयुक्त सचिव तथा प्रदीप कुमार पोद्दार, संजीव जालान, रवि शंकर मजुमदार को संगठन सचिव का प्रभार दिया गया है़
नव निर्वाचित अध्यक्ष खुर्शिद अनवर और सचिव जंगा प्रसाद दास ने बताया कि जिले के केमिस्ट बंधुओं की समस्याओं का समाधान हमारी पहली प्राथमिकता है़ गौरतलब है कि 29 मई को स्वर्ण जयंती समारोह सह आम सभा का आयोजन किशनगंज केमिस्ट ड्रगिस्ट एसोसिएशन द्वारा किया गया था़ संगठन में 15 कार्यकारिणी सदस्य के अलावे मीडिया प्रभारी तथा कानूननी सलाहकार भी शिरकत किया गया है़
