विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

किशनगंज : एसडीपीओ कामिनी वाला ने बुधवार देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर स्थानीय धरमगंज मोहल्ले से 10 बोतल विदेशी शराब के साथ मंजीत सिंह नामक युवक को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया़ इस संबंध में जानकारी प्रदान करते हुए एसडीपीओ कामिनी वाला ने बताया कि सूबे में पूर्ण शराब बंदी के […]

किशनगंज : एसडीपीओ कामिनी वाला ने बुधवार देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर स्थानीय धरमगंज मोहल्ले से 10 बोतल विदेशी शराब के साथ मंजीत सिंह नामक युवक को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया़ इस संबंध में जानकारी प्रदान करते हुए एसडीपीओ कामिनी वाला ने बताया कि सूबे में पूर्ण शराब बंदी के बाद मंजीत शहर के शराब के शौकिनों को बंगाल से शराब लाकर उनके घर तक पहुंचाने का कार्य किया करता था़ उन्होंने बताया कि मंजीत के इस गोरख धंधे में शहर के कई सफेदपोश भी शामिल है़ जिनकी तलाश की जा रही है़ उन्होंने बताया कि मंजीत शराब के अवैध धंधे में वर्षों से लिप्त था तथा इससे पूर्व भी वर्ष 2015 में भी वह अवैध देशी शराब बेचने के जुर्म में जेल की हवा खा चुका है़ बहरहाल स्थानीय पुलिस ने मंजीत को गुरूवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >