किशनगंज: पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री व अररिया के सांसद मो तसलीम उद्दीन ने मंगलवार को कोचाधामन, बहादुरगंज और किशनगंज प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति का जायजा लिया. सांसद ने बाढ़ पीड़ितों की समस्या सुनी. बाढ़ से हुई क्षति की जानकारी ली. सांसद ने प्रभावित ग्रामीणों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया. उन्होंने प्रदेश सरकार पर बाढ़ से निपटने में संवेदनहीन होने का आरोप मढ़ा. श्री तसलीम ने देरशाम स्थानीय परिसदन में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि महानंदा बेसिन योजना किशगनंज जिले में उतारा जाता तो आज यह तबाही नहीं देखना पड़ता. महानंदा बेसिन योजना की राशि का बंदरबाट कर लिया गया है.
जिसका खामियाजा यहां को लोगों को भुगतना पड़ रहा है. श्री तसलीम ने बाढ़ को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हर वर्ष सीमांचल में बाढ़ व नदियों के कटाव से राज्य सरकार ने कोई सब नहीं लिया है. पूरे सीमांचल बाढ़ से त्रस्त है लेकिन सरकार को परवाह नहीं है. कहा सीएम को केवल शराब बंद और दूसरे प्रदेश में रैली करने की चिंता है.
