इन दिनों टेढ़ागाछ प्रखंड ने टापू का रूप अिख्तयार कर लिया है
टेढ़ागाछ : लगातार हो रही बारिश व रतुआ व कनकई नदी के जलस्तर बढ़ने से जिला मुख्यालय आना प्रखंड वासियों के लिए आज भी दु:स्वप्न के समान है. सड़कों व पुल पुलियों की बदहाल स्थिति के कारण प्रखंड वासियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. अगर कोई इंसान बीमार पड़ जाये तो उसे किशनगंज जाने के लिए सोचना पड़ता है.क्योंकि दोनों तरफ नदी है. इन दिनों एक मात्र सहारा नाव ही है. अधिक वर्षा होने से नाव नहीं चलता है. जिससे आदमी को मरने के सिवाय और कोई दूसरा रास्ता नहीं है. इन दिनों प्रखंड एक टापू के तरह है.
