अस्पताल में बच्चे ने तोड़ा दम सोंथा में छाया मातम
किशनगंज : अपने पिता की नई मारूती कार पर सवार होकर स्कूल जाने की इच्छा नौ वर्षीय बच्चे की अधूरी की रह गयी़ पिता द्वारा कार स्टार्ट करने के साथ ही शॉट सर्किट के कारण कार में अचानक आग लग गयी और कार धू-धू कर जलने लगी़ कार में आग लगने के साथ ही पिता अपनी जान बचाकर कार से निकल गए परंतु पुरी तरह से भयभीत बच्चा कार की डिक्की में जा छुपा़ इधर कुछ देर बाद जब पिता को बच्चे का रूमाल पाया तो वे उसे बचाने के लिए जलती कार के भीतर प्रवेश कर गए और अपनी जान पर खेल कर अपने जिगर के टुकड़े को बाहर तो निकाल लिया
परंतु खुद भी वे बुरी तरह से झुलस गये़ इधर आग की उंची लपटों व काले धुंऐ का गुब्बार देख घटना स्थल पर पहुंचे महताबपुर सोंथा कोचाधामन निवासियों ने जैसे तैसे आग पर काबू पा लिया़ घायल पिता नदीम अख्तर व उनके बेटे शबाब आलम को इलाज हेतु स्थानीय एमजीएम कॉलेज में भर्ती करा दिया़ जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने दोनों घायलों की गंभीर अवस्था को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया़ परंतु निर्धन परिजन दोनों घायलों को सिलीगुड़ी न ले जाकर उन्हें स्थानीय सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया़ जहां कुछ ही देर बाद घायल शबाब आलम ने तड़प तड़प कर दम तोड़ दिया़ शबाब की मौत की खबर सुनते ही जहां परिजनों के बीच शोक की लहर छा गयी वहीं पूरे सोंथा गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया़ नदीम अख्तर ने मात्र दो दिन पूर्व ही मारूति वैन खरीदी थी तथा खरीदने के बाद से ही कार उनके गैरेज में पड़ी थी़ रविवार प्रात: कार स्टार्ट करते ही कार में आग लग गयी. बारिश के कारण अगल बगल के घरों के भींगे रहने के कारण आग विकराल रूप धारण नहीं कर सका था़
