महिला से दिनदहाड़े छिनतई

दिघलबैंक : गुरुवार दोपहर दिन दहाड़े एक महिला से अज्ञात अपराधियों ने 10 हजार रुपये लेकर फरार हो गये. घटना दिघलबैंक प्रखंड के ताराबाड़ी स्टेट बैंक के समीप की है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि अठियाबाड़ी निवासी 35 वर्षीय महिला बैंक से राशि निकालकर बाहर निकली और बाहर में खड़े एक […]

दिघलबैंक : गुरुवार दोपहर दिन दहाड़े एक महिला से अज्ञात अपराधियों ने 10 हजार रुपये लेकर फरार हो गये. घटना दिघलबैंक प्रखंड के ताराबाड़ी स्टेट बैंक के समीप की है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि अठियाबाड़ी निवासी 35 वर्षीय महिला बैंक से राशि निकालकर बाहर निकली और बाहर में खड़े एक शख्स को राशि गिनने के लिए दिया,

पैसा गिनने के क्रम में ही मौके का फायदा उठाकर वह अपराधी अपने साथी के साथ मोटर साइकिल पर सवार होकर फरार हो गया. महिला के चीखने चिल्लाने के बाद मौके पर देखते ही देखते भीड़ जमा हो गयी. घटना की जानकारी गंधर्वडांगा थानाध्क्ष रहमान अंसारी को मिलते ही मौके पर पहुंच छानबीन शुरू कर दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >