भरगामा : बुधवार की देर संध्या अररिया सुपौल एनएच 327ई पर खजुरी और भरगामा के बीच ईंट भट्ठा के समीप दो वाहन आपस में टकरा गये. हादसे में आधा दर्जन लोग घायल हो गये. दुर्घटना की सूचना पर पहुंची भरगामा थाना पुलिस ने सभी घायलों को पीएचसी भरगामा में भरती कराया.
चिकित्सकों ने छात्र दिलीप कुमार की हालत गंभीर देखते हुए उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार रानीगंज से परीक्षा दिलाकर राघोपुर की ओर लौट रहा स्कॉर्पियो दिल्ली से मानुल्लहपट्टी आ रही एसयूवी वाहन से टकरा गयी. घटना में दोनों वाहनों पर सवान सुनीता कुमारी, भूलन कुमार, दिलीप कुमार, जब्बार, अब्बास व निजाम गंभीर रूप से घायल हो गये.
