किशनगंज : रेलवे की जमीन पर बसे 27 परिवार घोर संकट का सामना कर रहे है़ं रेल प्रशासन द्वारा बार-बार रेलवे की जमीन को खाली करने की मिल रही चेतावनी के कारण मजदूरी कर खाने वाले परिवार को कुछ समझ नहीं आ रहा कि अब क्या किया जाये़ रेलवे प्रशासन ने सिर्फ बारिश का मौसम खत्म होने तक का समय सभी परिवारों को दिया है तथा इसके बाद बल पूर्वक सभी झोपड़ियों को तोड़ने की धमकी दी गयी है़
वहीं सभी गरीब परिवार सारे सरकारी दफ्तरों का चक्कर काट चुके है पर सभी जगह सिर्फ आश्वासन के साथ लौटना पड़ा़ गुरुवार को एक बार भी इन परिवारों के सभी महिलाएं एकजुट होकर किशनगंज अंचल कार्यालय पहुंची और सीओ रमण कुमार से मदद की गुहार लगायी. वहां भी आश्वासन के अलावा कुछ हाथ नहीं लगा़
अब हम इस शहर में जमीन कैसे खरीदें और कैसे अपने लिए दोबारा झोपड़ी बनाये़ं इस महंगाई की दौर में हम गरीबों का घर चलना मुश्किल है़ ऊपर से सरकारी अधिकारियों द्वारा जल्द कोई मदद न मिलने से हमें कोई रास्ता नहीं दिखायी पड़ रहा़
