लगेज लूटने का आरोपी गिरफ्तार

किशनगंज : स्थानीय आरपीएफ ने मंगलवार को लगेज वैन लूट मामले के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें न्यायिक हिरासत में कटिहार मंडल कारा भेज दिया़ इस संबंध में आरपीएफ इंस्पेक्टर विनय कुमार ने बताया कि गत 11 जून की रात्रि 55711 मालदा एनजेपी पैसेंजर ट्रेन के लगेज भान का सील तोड़ कर अज्ञात चोरों […]

किशनगंज : स्थानीय आरपीएफ ने मंगलवार को लगेज वैन लूट मामले के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें न्यायिक हिरासत में कटिहार मंडल कारा भेज दिया़ इस संबंध में आरपीएफ इंस्पेक्टर विनय कुमार ने बताया कि गत 11 जून की रात्रि 55711 मालदा एनजेपी पैसेंजर ट्रेन के लगेज भान का सील तोड़ कर अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये मूल्य के रेडिमेड वस्त्र के चार बंडल चोरी कर लिये थे़ घटना के बाद से स्थानीय आरपीएफ चारों का सुराग ढुंढने में लगी थी़

इसी कड़ी में मिली गुप्त सूचना के आधार पर सुनील कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने बलरामपुर व पश्चिम बंगाल के दालकोला के निकट छापेमारी कर मो अलताब पिता मो निसार मो आलम पिता मो मनवर सभी आजाद कॉलोनी दालकोला निवासी को गिरफ्तार कर लिया़ इंस्पेक्टर सुनील ने बताया कि मामले के फरार शेष अन्य अपराधियों की धर पकड़ के लिए आरपीएफ हर संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है तथा बहुत जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >