जिलाधिकारी ने माना मेधा सूची में हुई चूक

किशनगंज : जिला पदाधिकारी पंकज दीक्षित ने यह बात माना कि कार्यपालक सहायक कंप्यूटर ऑपरेटर मेधा सूची में चूक हुई है. प्रभात खबर द्वारा उठाये गये मुद्दे को सही बताते हुए कहा कि जीरो अंक वाले अभ्यर्थियों को मेधा सूची में शामिल किया गया है. हालांकि इस मामले में किसी पर अब तक कोई कार्रवाई […]

किशनगंज : जिला पदाधिकारी पंकज दीक्षित ने यह बात माना कि कार्यपालक सहायक कंप्यूटर ऑपरेटर मेधा सूची में चूक हुई है. प्रभात खबर द्वारा उठाये गये मुद्दे को सही बताते हुए कहा कि जीरो अंक वाले अभ्यर्थियों को मेधा सूची में शामिल किया गया है. हालांकि इस मामले में किसी पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी है. इस मामले में स्थापना प्रशाखा के अधिकारी व कर्मी और आईटी की भूमिका संदिग्ध होने जैसे सवाल पर जिला पदाधिकारी ने कहा प्रशाखा से गलती हुई है.इस गलती की सुधार के लिए टीम का गठन किया गया है़.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >