किशनगंज : कार्यपालक सहायक नियुक्ति प्रक्रिया में जिस प्रकार फर्जीवाड़ा सामने आ रहा है़ इसमें रुपये के लेन देन की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है़ यह बातें जदयू विधायक मुजाहिद आलम ने कही़ विधायक श्री आलम ने कहा कि चार सौ अभ्यर्थियों में जो टॉप किया हो यदि उसका सामान्य ज्ञान भी ठीक न हो और जिस पद के लिए नियुक्ति होना है उसका ही उसे ज्ञान नहीं हो तो नियुक्ति प्रक्रिया में गड़बड़ी अवश्य की गयी है.
कहा कि यह बेहद गंभीर मसला है़ उन्होंने कहा कि सरकार की छवि को धूमिल करने वाले पदाधिकारी व कर्मी किसी हाल में बख्शे नहीं जाने चाहिए. इस मामले को लेकर वे मुख्यमंत्री के पास जायेंगे़ नियुक्ति फर्जीवाड़ा में शामिल अधिकारी व कर्मी पर कार्रवाई एवं इस नियुक्ति प्रक्रिया को रद्द कर पुन: नये सिरे से नियुक्ति नहीं ली गयी तो मामले को विधानसभा में उठायेंगे़ विधायक ने कहा कि प्रतिभावान अभ्यर्थियों के साथ अन्याय वे कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे़
