सड़क पर सुखाया जा रहा मक्का दे सकता है दुर्घटना को दावत

चार वाहन की क्रांसिंग करने में वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन जाती है छत्तरगाछ : किशनगंज-ठाकुरगंज पीडब्लूडी मुख्य सड़क पर इन दिनों क्षेत्रीय किसानों के द्वारा मकई की फसल सुखाये जाने से सड़क पर चलना वाहनों के लिए जी का जंलाल बना हुआ है़ सड़क पर इस प्रकार फसल को पसार दिया जाता है […]

चार वाहन की क्रांसिंग करने में वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन जाती है

छत्तरगाछ : किशनगंज-ठाकुरगंज पीडब्लूडी मुख्य सड़क पर इन दिनों क्षेत्रीय किसानों के द्वारा मकई की फसल सुखाये जाने से सड़क पर चलना वाहनों के लिए जी का जंलाल बना हुआ है़ सड़क पर इस प्रकार फसल को पसार दिया जाता है जो कभी भी किसी की मौत का सबब बन सकता है़ आश्चर्य की बात तो यह है कि प्रखंड से लेकर जिला अधिकारियों की गाड़ी भी प्रत्येक दिन सड़क से गुजरती है़ परंतु सरकारी बाबुओं की इस ओर कोई सकारात्मक कदम नहीं उठा कर चुप्पी साधे हुए है़ शायद उन्हें किसी बड़ी दुर्घटना घटने का इंतजार है़
ज्ञात हो कि सैठाबाड़ी से लेकर ओदरा तक रोड पर इस तरह से फसलों को पसार दिया जाता है कि सामनेसे आने वाली चार वाहन की क्रांसिंग करने में वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन जाती है और तो और फसलों को सड़क पर पसारने के बाद से मोटे मोटे पेड़ की डाल, बांस, बड़े बड़े पत्थर रख कर सड़क को अवरूद्घ कर दिया जाता है़ जिससे तेज गति से चलने वाली वाहन कभी भी बड़ी दुर्घटना का शिकार हो सकता है़ परंतु इस तरफ प्रशासन की कभी नजर नहीं पड़ती है़
जबकि किशनगंज ठाकुरगंज मुख्य सड़क पर फसलों पर वाहन फिसल जाने से कई दफा दुर्घटना घट चुकी है़ यही आलम चिचुआबाड़ी से इसलामपुर जाने वाली सड़क तथा चिचुआबाड़ी से हल्दीखोड़ा, बक्सा टोला होता हुआ सड़क को जोड़ने वाली प्रधानमंत्री ग्राम सड़क का भी है़
इस संबंध में क्षेत्र के बुद्धिजीवियों तथा जनप्रतिनिधियों ने कहा कि पीडब्लूडी के साथ जिला प्रशासन को कानून व्यवस्था बहाल करते हुए अतिक्रमण कारियों के साथ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए़ साथ ही साथ प्रशासन को अतिक्रमण से मुक्त करा कर यातायात को सुगम बनाते हुए किसानों के लिए अनाज सुखाने के लिए सरकारी मद से स्थायी व्यवस्था करनी चाहिए तब जाकर सड़क से गुजरने वाली लोगों का जीवन सुरक्षित रह जायेगा़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >