किशनगंज) : मंगलवार को ठाकुरगंज प्रखंड के चुरली पंचायत के डांगीबाड़ी आदिवासी टोला से तीसरे चरण का मिशन इंद्रधनुष टीकाकरण अभियान का शुरूआत किया गया़ बाल विकास परियोजना एवं राज्य स्वास्थ्य सिमति स्वास्थ्य विभाग के तरफ से शुरू की गयी इस मिान इंद्रधनुष टीकाकरण अभियान में जीरो से दो साल तक के सभी बच्चों को पूर्ण टीकाकरण को अंजाम देना है जो नियमित टीकाकरण से छूटे या वंचित रह गये थे़
नियमित टीकाकरण की सभी दवाएं छूटे बच्चों को इस अभियान में दिया जाना है़ नियमित टीकाकरण की दवाओं में पेंटा, डीपीटी, टीटी खसरा, बीसीजी, पल्स पोलियो, विटामिन ए आदि सभी दवाएं इस मिशन इंद्रधनुष की शिविर में उपलब्ध थी़ बाल विकास परियोजना पदाधिकारी शशिकला ने आईबीपी की खुराक नवजात को पिला कर इस मिशन की शुरूआत की़ इस मिशन को सफल बनाने में राहुल वात्यायन केयर इंडिया, महिला पर्यवेक्षक प्रीति कुमारी सिंह, स्थानीय सेविका सहायिका के साथ डांगीबाड़ी वार्ड नंबर15 के पूर्व वार्ड मेंबर भरत बेसरा ने सक्रिय सहायता दिया़
