प्रमुख की कुरसी को ले कसरत शुरू

किशनगंज : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जनता ने अपनी प्रतिनिधि का चुनाव कर लिया, लेकिन अब बारी है प्रतिनिधियों को अपना नेता चुनने का. प्रमुख, उप प्रमुख, उप मुखिया और उप सरपंच पद के लिए एक ओर जहां दावेदारी को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है़ पंचायतों में उप मुखिया पद पर योग्य प्रतिनिधियों की […]

किशनगंज : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जनता ने अपनी प्रतिनिधि का चुनाव कर लिया, लेकिन अब बारी है प्रतिनिधियों को अपना नेता चुनने का. प्रमुख, उप प्रमुख, उप मुखिया और उप सरपंच पद के लिए एक ओर जहां दावेदारी को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है़ पंचायतों में उप मुखिया पद पर योग्य प्रतिनिधियों की तलाश आम जनता में भी दिलचस्पी का विषय बना हुआ है. जनता का मानना है कि ग्राम सभा की बैठक और निगरानी समिति के प्रति सजग रहने वाले को ही पंचायत का उप मुखिया होना चाहिए. नव निर्वाचित प्रतिनिधियों को अपना नेता चुनना है जिसके लिए प्रतिनिधियों के साथ-साथ आम लोगों में भी उत्सकुता बनी हुई है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >