मतगणना से पूर्व ही मतपेटी में मतपत्रों से छेड़छाड़ की गयी
किशनगंज : पूर्व जिला परिषद तथा जिला परिषद क्षेत्र संख्या 18 से चुनाव लड़ने वाली नुजरत महजबी ने पंचायत चुनाव 2016 में जिला परिषद क्षेत्र संख्या 18 में मतपत्रों का क्रमांक का मिलान कांउटर फाइलों(अधिकट्टी) के क्रमांक से करने की मांग को लेकर जिलाधिकारी तथा अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन सौंपा है़ ज्ञापन में कहा गया है कि जिला परिषद संख्या 18 में वो उम्मीदवार थी और 22 मई को मार्केटिंग यार्ड में मतगणना की गयी थी़
अभ्यर्थी नुदरत महजबी ने बताया कि उन्हें आशंका है कि मतगणना से पूर्व ही मतपेटी में मतपत्रों से छेड़छाड़ की गयी है़ क्योंकि कई बूथों पर कास्ट मत (डाले गये मत) और मतगणना में भारी अंतर है़ इसलिए मतपत्रों पर अंकित श्रेणी का मिलान अधकट्टी के क्रमांक एवं हस्ताक्षर से करना बहुत ही आवश्यक है जिसे संचित कर रखा गया है़
उन्होंने बताया कि इसके मिलान से सच्चाई सामने आ जायेगी और सच सबके सामने होगा़
