मतगणना केंद्रों की होगी वीडियोग्राफी

मतगणना. आज सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हो जाएगी, डीएम ने िदए िनर्देश देर शाम परिणाम आने शुरू हो जाएंगे किशनगंज : सात चरणों में पंचायत चुनाव को सफलता पूर्वक संपन्न कराने के बाद जिला प्रशासन मतगणना की तैयारियों में जुट गयी है़ जिला पदाधिकारी पंकज कुमार दीक्षित ने कहा कि निष्पक्ष व पारदर्शिता के […]

मतगणना. आज सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हो जाएगी, डीएम ने िदए िनर्देश

देर शाम परिणाम आने शुरू हो जाएंगे
किशनगंज : सात चरणों में पंचायत चुनाव को सफलता पूर्वक संपन्न कराने के बाद जिला प्रशासन मतगणना की तैयारियों में जुट गयी है़ जिला पदाधिकारी पंकज कुमार दीक्षित ने कहा कि निष्पक्ष व पारदर्शिता के साथ चुनाव परिणाम घोषित कराने की तैयारी कर ली गयी है़ श्री दीक्षित ने बताया कि मतणना में पारदर्शिता के मद्देनजर विडियोग्राफी करायी जायेगी़ डीएम ने साफ शब्दों में कहा कि आयोग से निर्गत मतगणना अनुदेश से विपरित जो भी मतगणना पदाधिकारी या कर्मी
अनियमितता व गड़बड़ी करने में संलिप्त पाया जायेगा उसके विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी जोयगी़ आज से शुरू होने वाले पंचायत चुनाव के मतगणना को लेकर जिला पदाधिकारी पंकज दीक्षित ने निर्वाची पदाधिकारी, सहायक निर्वाची पदाधिकारी, पीठासीन पदाधिकारी को बैठक के दौरान शुक्रवार को आगाह करते हुए कहा कि गड़बड़ी करने वाले चाहे कोई भी हो उन्हें गिरफ्तार कर 15 दिनों के भीतर चार्जसीट दायर कर स्पीडी ट्रॉयल चलाया जायेगा़ डीएम श्री दीक्षित ने बताया कि विगत पंचायत आम निर्वाचन 2011 में मतगणना के बाद प्रत्याशियों द्वारा बड़े पैमाने पर चुनाव आयोग में परिवाद पत्र दायर किये गये थे़ उन परिवादों में मतगणना कर्मी एवं पदाधिकारियों पर जो आरोप लगे थे आयोग द्वारा भेजे गये मामलों के अनुसार अवैध मतपत्रों को वैध एवं वैध को अवैध घोषित करना, पैसे लेकर या अन्य प्रलोभन या दबाव में आकर वोट के बंडल को दूसरे प्रत्याशी के बंडल में मिला कर गिनती करना, बोगस मतपत्रों की भी गिनती करना, मतपत्रों में पीठासीन पदाधिकारी का हस्ताक्षर नहीं रहने के बावजूद उस मतपत्र को गिनती में शामिल करना आदि अन्य कई आरेाप मतगणना कर्मी व पदाधिकारी पर लगे है़ उन्होंने कहा कि पदाधिकारियों को उक्त आरोपों से बचते हुए निष्पक्ष तरीके से मतगणना कराने की हिदायत दी़ फुलवड़िया के बीडीओ सुरेंद्र तांती ने कहा कि मतों की गिनती पूर्ण रूप से निष्पक्ष कराये जाने केा लेकर सभी आवश्यक कार्रवाई पूरी कर ली गयी है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >