असम में जीत से भाजपाईयों में हर्ष व्याप्त

बहादुरगंज : पूर्वोत्तर भारत के असम जैसे राज्य में कमल के खिलने पर पूर्व भाजपा विधायक अवध बिहारी सिंह ने खुशी का इजहार किया है एवं कहा कि मोदी सरकार के राजनीतिक मैजिक का असर है़ पश्चिम बंगाल, तामिलनाडु व केरल में भी पार्टी ने पूर्व की तूलना में बेहतर प्रदर्शन किया है़ जिसके लिए […]

बहादुरगंज : पूर्वोत्तर भारत के असम जैसे राज्य में कमल के खिलने पर पूर्व भाजपा विधायक अवध बिहारी सिंह ने खुशी का इजहार किया है एवं कहा कि मोदी सरकार के राजनीतिक मैजिक का असर है़ पश्चिम बंगाल, तामिलनाडु व केरल में भी पार्टी ने पूर्व की तूलना में बेहतर प्रदर्शन किया है़ जिसके लिए पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व बधाई के पात्र है़ं पूर्व विधायक श्री सिंह के अनुसार केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धि व कामकाज के तौर तरीके से आज देश भर के लोग प्रभावित है़ं

उसी का परिणाम है कि देश के वैसे राज्यों में भी अब भाजपा का जनाधार तेजी के साथ बढ़ रहा है़ उधर पूर्वोत्तर के राज्य असम में भाजपा को मिली राजनीतिक सफलता पर पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण दूबे, नगर भाजपा अध्यक्ष नवीन झा, प्रवक्ता डाॅ अशोक चतुर्वेदी, उत्तम सिन्हा, नगर पार्षद जीवन ठाकुर, राजीव सिन्हा व सदन सिन्हा सहित दर्जनों पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को बधाई दिया है एवं उम्मीद जतायी है कि मोदी सरकार की बुलंद नीतियों की वजह से भाजपा निरंतर मजबूत होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >