बहादुरगंज : प्रखंड मुख्यालय स्थित व्यापार मंडल गोदाम परिसर में आगामी 21 मई को मतगणना कार्य प्रारंभ होगा जो 13 चक्र में सुबह 8 बजे से शाम के 6 बजे तक चलेगा. निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में स्वच्छ व पारदर्शी मतगणना को लेकर प्रशासनिक स्तर पर मुकम्मल ठोस तैयारी की गयी है़
निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ शशि भूषण सुमन ने इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि सीसीटीवी की निगरानी में मतों की गिनती के दौरान कुल 22 टेबुल लगाये जायेंगे, जहां पर 5-5 मतगणना कर्मी वोटों की गिनती के कार्य को अंजाम देंगे़ पारदर्शिता के मद्देनजर पूरी मतगणना प्रक्रिया की मौके पर ही वीडियोग्राफी भी करवायी जायेगी़
निर्वाची पदाधिकारी श्री सुमन के अनुसार आयोग के सख्त दिशा निर्देश के बीच प्रत्येक पद के लिए उम्मीदवार सहित एक काउंटिंग एजेंट के अलावा उसके विकल्प के तौर पर अन्य एक प्रतिनिधि ही मतगणना हॉल में प्रवेश कर सकेंगे़
