किशनगंज : बीती रात आये चक्रवार्ती तूफान में प्रखंड अंतर्गत महीनगांव पंचायत के बसंतपुर फरसाडांगी एवं नुनियां टोली गांव में भारी तबाही का मंजर रहा़ स्थानीय वार्ड सदस्य वार्ड नंबर 7 नुरूल हक एवं भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष शिव नारायण यादव द्वारा कर्मचारी अरुण कुमार पांडेय को साथ लेकर पूरे गांव का मुआयना कर क्षति का जायजा लिया गया़ गां व में 1980 के दशक में इस तरह की आंधी देखी गयी थी.
आंधी में कई लोगों के घर तबाह हो गये़ इनमें मुख्य रूप से वार्ड सदस्य राम बालक दास का घर एवं सुरेश सिंह, साधु लाल यादव, बिल्टा लाल यादव, अब्दुल कैयुम, अफजाल आदि शामिल है़ं
