किशनगंज : किशनगंज पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया़ उनके पास से पुलिस ने चोरी की तीन मोटरसाइकिल भी बरामद की़ गिरफ्तार लोगों में मोतीबाग निवासी पप्पू पिता ताहिर, मो असमत पिता जाहिद तथा रिक्शा चालक असलम खान शामिल है़ बीती रात शहर के धर्मशाला में सड़क किनारे खड़ी हीराे होंडा बाइक को चोरों ने उठा कर रिक्शा में डाल दिया़ चोर उसे ले जाने की फिराक में था .
तभी इसकी भनक स्थानीय लोगों को मिल गई़ लोगों ने चोरों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया़ बाद में पकड़े गये चोरों की निशानदेही पर शहर के करबला से दो और बाइक बरामद किया़ इस बाबत जानकारी देते हुए अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी कामिनी वाला ने बताया कि गिरफ्तार पप्पू शातिर है़ वह ट्रैक्टर का गैरेज चलाता है उसका पूर्व में भी बाइक चोरी मामले में नाम आ चुका है़ वहीं मो असमत उसका साथी है़
जबकि असलम खान रिक्शा चालक है और उसी के रिक्शा में मोटरसाइकिल को रख कर चोरी किया जा रहा था़ गिरोह में शामिल मास्टर माइंड का नाम सामने आ सकता है़ बरामद मोटरसाइकिल के मालिक को सूचना दे दी गयी है़ टाउन थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार राय भी उपस्थित थे़
