¹प्रेस क्लब ने निकाला प्रतिरोध मार्च

पत्रकार हत्याकांड. पत्रकारों के एक िशष्टमंडल ने डीएम को साैंपा मांगों का ज्ञापन पत्रकार राजदेव रंजन की हत्या के विरोध में िजले भर के पत्रकारों ने िनकाला विरोध मार्च ़ इंसाफ के लिए कशनगंज प्रेस क्लब ने उठायी आवाज किशनगंज : 13 मई को सीवान के पत्रकार राजदेव रंजन की गोली मार कर हत्या के […]

पत्रकार हत्याकांड. पत्रकारों के एक िशष्टमंडल ने डीएम को साैंपा मांगों का ज्ञापन

पत्रकार राजदेव रंजन की हत्या के विरोध में िजले भर के पत्रकारों ने िनकाला विरोध मार्च ़ इंसाफ के लिए कशनगंज प्रेस क्लब ने उठायी आवाज
किशनगंज : 13 मई को सीवान के पत्रकार राजदेव रंजन की गोली मार कर हत्या के विरोध में किशनगंज जिला प्रेस क्लब ने विरोध मार्च निकाला़
प्रेस क्लब के 5 दर्जन से अधिक पत्रकारों ने चुड़ीपट्टी स्थित गांधी घाट से मुंह पर पट्टी बांध शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए समाहरणालय पहुंच कर डीएम को ज्ञापन सौंपा़ मुख्यमंत्री बिहार सरकार के नाम प्रेषित ज्ञापन में प्रेस क्लब किशनगंज ने हत्याकांड की न्यायिक जांच, हत्या में शामिल अपराधी को चिन्हित कर गिरफ्तार करने एवं स्पीडी ट्रायल चला कर फांसी की सजा दिलवाने, मृतक के आश्रितों को न्यूनतम 50 लाख मुआवजा एवं सूबे के सभी पत्रकारों की सुरक्षा के लिए ठोस इंतजाम किये जाने की मांग रखी़
विरोध मार्च में शामिल पत्रकार शांतिपूर्वक समाहरणालय पहुंचे़ पत्रकारों ने डीएम पंकज दीक्षित से अनुरोध किया कि हमारी मांगों एवं भावनाओं को बिहार के मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री भारत सरकार, गृह मंत्री भारत सरकार, राज्यपाल, डीजीपी बिहार तक पहुंचाने में सहयोग करे़ इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार प्रो उमेश नंदन सिन्हा, प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुखगसार नाथ सिन्हा, सचिव राजेश दूबे, रत्नेश्वर झा, प्रो सजल प्रसाद, राकेश कुमार, प्रवीण कुमार गोविंद, अवधेश यादव, विनोदानंद ठाकुर, मिथिलेश झा,अवधेश झा, नीरज झा, अनस रहमानी, शंभू रविदास, गौरव कुमार, संजीव सिंह, राजा मुराद, पांडव झा, दिलीप विद्यार्थी, राजीव रंजन, जय कुमार सिंह, मनवारूल हक, शक्ति ज्वारदार, मनीष कुामर, पिंटू कुमार, शैलेश ओझा, शम्स अहमद, संतोष कुमार, अबु फरहान, आशीष सिन्हा, अमित कुमार,अब्दुल करीम, सचिदानंद सिंह, रंजीत रामदास, राजीव सिन्हा, सुबोध कुमार साह, दीपांकर विश्वास, कुलभूषण सिंह समेत दर्जनों पत्रकार उपस्थित थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >